{"_id":"5df9d3b08ebc3e87ff46c6d6","slug":"jamia-new-friends-colony-violence-fir-filed-aap-congress-leaders-name-in-it-bjp-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज, आप-कांग्रेस नेताओं का नाम आने पर भाजपा हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा मामले में एफआईआर दर्ज, आप-कांग्रेस नेताओं का नाम आने पर भाजपा हमलावर
Wed, 18 Dec 2019 05:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया के साथ ही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में विभिन्न दलों के कई राजनेताओं के नाम शामिल हैं। इस एफआईआर के सामने आते ही भाजपा के मनोज तिवारी ने इन पार्टियों पर अफवाहें फैलाने और हिंसा कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज एफआईआर में आप की छात्र इकाई के नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक का नाम भी शामिल किया है। इनमें आप के छात्र नेता कासिम उस्मानी और कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान के नाम प्रमुख हैं।
विज्ञापन
एफआईआर में नाम आने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्हें राजनीतिक विरोध के चलते फंसाया जा रहा है।
वहीं इस एफआईआर के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आप-कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आप-कांग्रेस की साजिश का खुलासा हो गया है। आप-कांग्रेस हिंसा करा रही है। नागरिकता कानून पर अफवाह फैला रही है।