{"_id":"5d155e388ebc3e3c9469f2f6","slug":"jamia-millia-islamia-send-special-foreign-entry-application-for-90-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी विद्यार्थियों को जोड़ने की कोशिश, जामिया ने 90 देशों को भेजा विशेष विदेशी दाखिला आवेदन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी विद्यार्थियों को जोड़ने की कोशिश, जामिया ने 90 देशों को भेजा विशेष विदेशी दाखिला आवेदन पत्र
Fri, 28 Jun 2019 05:54 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Jun 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की पहल पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने विदेेशी विद्यार्थियों को भारत से जोड़ने के लिए 90 देशों को दाखिला आवेदन पत्र भेजे हैं। विश्वविद्यालय की योजना है कि 29 अक्तूबर 2020 को जब जामिया अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा हो तो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 100 की सूची में उसका नाम हो। इसी के तहत 90 देशों के दिल्ली में स्थित दूतावास के माध्यम से पहली बार विदेशी विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से तैयार दाखिला आवेदन पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विदेशी विद्यार्थी को भारत में उच्च शिक्षा के प्रति जोड़ने और लुभाने के लिए रजिस्ट्रार की अध्यक्षता में नोडल टीम भी तैयार की गई है। जामिया के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पहली बार जामिया ने विदेशी विद्यार्थियों के लिए अलग से ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र तैयार किया है। इसमें जामिया के इतिहास से लेकर, विदेशी विद्यार्थियों की संख्या, देशों के नाम, सुविधाएं, कोर्स समेत प्लेसमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। जामिया का लक्ष्य खाड़ी देश, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य एशिया के अलावा अमेरिका, अफ्रीका के विद्यार्थियों को भी भारत से जोड़ने की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की दौड़ में शामिल होने के लिए विदेशी विद्यार्थियों का एक वर्ग है। विदेशी विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर भी संस्थान को स्कोर मिलता है। इसके अलावा केंद्र सरकार भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सौ की दौड़ में शामिल होने के लिए विदेशी विद्यार्थियों को भारत से जोड़ने और भारतीय विद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षण संस्थान मुहैया करवाने की योजना पर काम कर रही है। इसी के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस में 15 निजी और 15 सरकारी संस्थानों को तैयार किया जाएगा। जामिया में फिलहाल 39 देशों के 279 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने इस साल विभिन्न कोर्स में आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन