फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia Coordination committee protest demanding release of Dr Kafeel Ahmad 

डॉ. कफील अहमद की रिहाई के लिए जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी का प्रदर्शन, यूपी भवन पर जुटी भीड़

Thu, 20 Feb 2020 01:18 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 20 Feb 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Jamia Coordination committee protest demanding release of Dr Kafeel Ahmad 
प्रदर्शन करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ भाषण देने के मामले में रासुका के तहत मुकदमा झेल रहे डॉ. कफील अहमद की रिहाई की मांग करते हुए गुरुवार को जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्य दिल्ली के यूपी भवन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


मालूम हो कि एएमयू में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे धरने को संबोधित करने के दौरान डॉ. कफील ने भड़काऊ भाषण दिया था। इसके बाद थाना सिविल लाइंस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी मामले में पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तारी करने के बाद मथुरा जेल में बंद कर दिया था।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में विवादित बयान मामले में कार्रवाई करते हुए 14 फरवरी को अलीगढ़ के सिविल लाइंस में रासुका के तहत मुकदमा लिखा गया। इसके लिए अब डॉ. कफील के वकील ने जवाब भी तैयार कर दिया है। फिलहाल जवाब को कफील की सहमति व अध्ययन के लिए मथुरा कारागार भेजा गया है। वहां से डॉ. कफील की सहमति मिलने के बाद इसे जिला मजिस्ट्रेट के यहां दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले माह नागरिकता कानून को लेकर योगेंद्र यादव संग एएमयू में विवादित बयान देने पर कफील पर यहां सिविल लाइंस में मुकदमा लिखा गया था। उस मुकदमे में 10 फरवरी को जमानत के बाद रिहाई की तैयारी चल रही थी।  जिला प्रशासन ने कफील पर सिविल लाइंस में रासुका के तहत लिखा मुकदमा लिखकर प्रपत्र मथुरा जेल में कफील को रिसीव करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed