फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia administration sent report to the Ministry of HRD

जामिया प्रशासन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, नहीं की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Wed, 18 Dec 2019 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
Jamia administration sent report to the Ministry of HRD
जामिया में छात्रों का प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जामिया नगर इलाके में हिंसक प्रदर्शन में कथित रूप से जामिया के छात्रों व शिक्षकों के शामिल होने के मामले में विश्वविद्यालय ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट में उच्चस्तरीय जांच की मांग नहीं की है। जबकि एक दिन पहले कुलपति प्रो. नजमा अख्तर और जामिया प्रशासन ने जामिया का नाम खराब करने का आरोप लगाते हुए सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार शाम को प्रदर्शन से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दी। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस कैंपस में बिना अनुमति अंदर घुसी। उसने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाइब्रेरी व केमिस्ट्री लैब में तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


जामिया प्रशासन ने रिपोर्ट में जांच की मांग तो नहीं की है, लेकिन सोमवार को एग्जीक्यूटिव काउंसिल बैठक में पास प्रस्ताव की जानकारी दी। जिसके मुताबिक जामिया को साजिशन बदनाम किया जा रहा है, इसलिए पूरे मामले की उच्चस्तरीय समिति से जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी प्रस्ताव पास हुआ था कि उग्र प्रदर्शन में जामिया के छात्र व शिक्षक शामिल नहीं थे। इससे पहले प्रो. नजमा अख्तर ने उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed