{"_id":"5d3f5a8b8ebc3e6d216fe0a7","slug":"jam-in-delhi-due-to-kanwariyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों ने थामी दिल्ली की रफ्तार, पुलिसकर्मी दिखे लाचार, दिनभर रेंगेते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों ने थामी दिल्ली की रफ्तार, पुलिसकर्मी दिखे लाचार, दिनभर रेंगेते रहे वाहन
Tue, 30 Jul 2019 02:13 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों की वजह से लगा दिल्ली में जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की भीड़ ने दिल्ली में कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थाम दी। पहले से जाम की समस्या से जूझ रहे मार्गों पर सोमवार को स्थिति और खराब रही। पहले से एडवाइजरी जारी होने और यातायात परिवर्तित करने के बावजूद वाहनों की संख्या को कुछ मार्गों पर नियंत्रण कर पाने में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस बेबस नजर आई। जाम के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड शाहदरा पर जाम की समस्या को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए थे। इस बारे में सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों को बताया जा रहा था। सीलमपुर मोड़ पर फ्लाईओवर निर्माण का काम चल रहा है और इसी रोड पर कांवड़ियों के शिविर लगाए गए हैं। इस वजह से जाम के हालात और मुश्किल हो गए।
विज्ञापन
गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने पर एनएच-24 पर भी जाम लगा रहा। वहीं कांवड़ियों की वजह से ही कालिंदी कुंज से मथुरा रोड और बदरपुर तक जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार सुबह अपील जारी की कि कांवड यात्रा के कारण बर्फ खाना चौक से कश्मीरी गेट आने जाने वाले मार्गों पर जाम की समस्या है। ऐसे में पहाड़ी वाले मार्ग का प्रयोग करें। गाजियाबाद से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले जीटी रोड को लेकर भी लगातार जाम की सूचनाएं जारी होती रहीं। कुछ स्थानों पर बस खराब होने से भी जाम लगा।
विज्ञापन
रकाबगंज से आईएनएके तक जाम
सोमवार सुबह कुछ स्थानों पर शोभायात्रा और निर्माण कार्य के चलते भी जाम लगा। रकाबगंज से निकली धार्मिक यात्रा के कारण जीपीओ, अशोका रोड, इंडिया गेट, सी-हेक्सेगन, शाहजहां मार्ग, पृथ्वीराज रोड, अरविंदो मार्ग और लोधी कॉलोनी में जाम लगा। मोतीबाग गुरुद्वारे के पास सीवर लाइन का पानी ओवर फ्लो होने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ।