फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jail of 20 gangsters changed in Tihar to separate gangsters from their gang members

Tihar Jail: तिहाड़ में 20 गैंगस्टर की बदली जेल, गैंगस्टरों को अपने गैंग के सदस्यों से अलग-थलग करना मकसद

Sun, 26 Jun 2022 03:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jun 2022 03:49 AM IST
सार

तिहाड़ जेल में बंद करीब 20 गैंगस्टर की जेल बदल दी गई है। पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में तिहाड़ जेल में बंद बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने गैंगस्टरों की जेल बदलने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Jail of 20 gangsters changed in Tihar to separate  gangsters from their gang members
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिहाड़ जेल से गैंग का संचालन करने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आ गया है। तिहाड़ जेल में बंद करीब 20 गैंगस्टर की जेल बदल दी गई है। जेल अधिकारी का कहना है कि अभी और गैंगस्टर को इधर से उधर किया जाएगा। इसका मकसद गैंगस्टरों को अपने गैंग के सदस्यों से अलग-थलग करना है, ताकि वह जेल में बैठकर गैंग का संचालन न कर सकें।

विज्ञापन


जेल में बंद गैंगस्टर के अपने साथियों के साथ मिलकर उगाही करने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में तिहाड़ जेल में बंद बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने गैंगस्टरों की जेल बदलने का फैसला किया। सूची तैयार करने के बाद जेल प्रशासन ने 20 गैंगस्टरों की जेल बदल दी है। इनमें सुनील उर्फ टिल्लू, रवि गंगवाल, हरदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, इरफान उर्फ छेनू पहलवान, नरेश, सुनील सिंह, नरेश, राजकुमार, काला राणा, अक्षय, प्रिंस तेवतिया, नवीन डबास, रोहित, अमित गुलिया, अब्दुल रहमान, काला जठेड़ी, मंजीत महाल और सतेंद्र सिंह आदि शामिल हैं। सभी गैंगस्टर तिहाड़ और मंडोली की अलग-अलग जेलों में बंद थे।
विज्ञापन

 
जेल अधिकारियों ने बताया कि सभी गैंगस्टरों को हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया है और इन पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाती है। जांच के दौरान जेल अधिकारियों को पता चला कि जेल में बंद गैंगस्टर अपने गुट बनाकर जेल के बाहर वारदात को अंजाम दिलवाते हैं। हाल के दिनों में जेल में बैठे गैंगस्टर अक्षय ने करोलबाग के एक कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed