फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jahangirpuri violence delhi police recovered eight weapons and eight swords most of accused fled to west bengal

जहांगीरपुरी बवाल: रची गई थी दंगे की बड़ी साजिश, पुलिस ने आठ हथियार व आठ तलवार बरामद कीं, ज्यादातर आरोपी पश्चिमी बंगाल फरार हुए

Wed, 04 May 2022 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 May 2022 01:33 AM IST
सार

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक मुख्य आरोपी अंसार समेत कुल 33 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन नाबालिग भी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
jahangirpuri violence delhi police recovered eight weapons and eight swords most of accused fled to west bengal
जहांगीरपुरी बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में बड़ी हिंसा की साजिश रची गई थी। साजिश कितने बड़े स्तर पर रची गई थी उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हिंसा व पथराव के गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में असलहा व तलवारें बरामद की गई हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीमें इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में लगी हुई है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 15 आरोपियों की पहचान की है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।  

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि शोभा यात्रा के दौरान बड़े स्तर पर हिंसा की साजिश रची गई थी। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अभी तक आठ पिस्टल व आठ तलवारें बरामद की गई हैं। सोनू चिकना ने शोभा यात्रा पर गोली चलाई थी। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक मुख्य आरोपी अंसार समेत कुल 33 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन नाबालिग भी पकड़े गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी इसमें करीब 15 आरोपी फरार हैं। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल सर्विलांस से सभी फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 
विज्ञापन


इनमें से पुलिस ने कुछ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवा रखे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर आरोपी दिल्ली से पश्चिमी बंगाल फरार हो गए हैं। पश्चिमी बंगाल में आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें धरपकड़ में लगी हुई हैं। पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई है कि अंसार की मोबाइल का सामान बेचने की भी दुकान थी। दुकान तो वह दिखाने के लिए चलाता था, मगर उसका असली धंधा सट्टेबाजी करना था। वह सट्टेबाजी से मोटी रकम कमाता था और लोगों को ब्याज पर पैसे देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed