{"_id":"68161084479aa9353f46009923d5036e","slug":"jaguar-comes-to-delhi-from-trivandrum-air-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा ये जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा ये जानवर
भरत पांडेय/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेंद्रम से हवाई जहाज में सवार होकर जगुआर जल्द ही दिल्ली आएगा। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिकी प्रजाति के जगुआर को लाए जाने पर सहमति बन गई है। राजधानी के जू में अभी दो मादा व एक नर जगुआर है।
विज्ञापन
इसके बदले त्रिवेंद्रम जू को दिल्ली चिड़ियाघर एक सफेद बाघिन देगा। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार नर जगुआर के बूढ़ा होने की वजह से त्रिवेंद्रम से युवा जगुआर को लाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली से त्रिवेंद्रम की दूरी ज्यादा होने की वजह से जगुआर को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया जाएगा। वहां से जगुआर के अलावा काले हंस को भी दिल्ली लाया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: नहीं मिली वेलेंटाइन तो मतवाला हो गया ये अफ्रीकी हाथी
चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि त्रिवेंद्रम जू से एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक जगुआर और काला हंस लाया जा रहा है।
जिम्बाबे से हवाई जहाज से आया था अफ्रीकी हाथी शंकर
जू में इससे पहले अफ्रीकी हाथी शंकर को हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया था। शंकर को हाथी जिम्बाबे के राष्ट्राध्यक्ष ने तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को उपहार के रूप में दिया था। इसी तरह रूस से प्यूमा और दिल्ली जू से सफेद बाघिन को हवाई मार्ग से मंगाने व भेजने की योजना बनी थी।