फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jackie Shroff, arrived at Sir Ganga Ram Hospital on World Thalassemia Day, met affected childrens

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ,पीड़ित बच्चों को बांटे तोहफे  

Thu, 10 May 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff, arrived at Sir Ganga Ram Hospital on World Thalassemia Day, met affected childrens
JAKIE SHROFF - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 25वें विश्व थैलेसीमिया दिवस पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इस बीमारी से पीड़ित बच्चों से मुलाकात की।

विज्ञापन


थैलेसेमिक्स इंडिया के ब्रांड एंबेसडर ने बच्चों को तोहफे भीे दिए। उन्होंने बताया कि देशभर में इस बीमारी को लेकर उनके बेटे टाइगर श्रॉफ व अभिनेता अक्षय कुमार विशेष अभियान चलाने वाले हैं।
विज्ञापन


अभिनेता ने डॉक्टरों से भी दिल्ली और आसपास के शहरों से आने वाले बच्चों को लेकर बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में 100 से अधिक थैलेसीमिया रोगियों को मुफ्त में ब्लड, एनएटी स्क्रीन और पूर्व फिल्टर ब्लड मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थैलेसेमिया एक ऑटोसोमल रीसेसिव रक्त विकार है

Jackie Shroff, arrived at Sir Ganga Ram Hospital on World Thalassemia Day, met affected childrens
JAKIE SHROFF - फोटो : अमर उजाला

इस बीच जैकी ने बताया कि जागरूकता और परीक्षणों के कारण उनकी बेटी कृष्णा को इस बीमारी से ग्रस्त होने से बचाया गया था।

सरकार दवाओं की कीमतों को कम करने व बीमारी की रोकथाम के लिए कदम उठाए। एक सवाल के जवाब में डॉ. डी. एस. राणा ने कहा कि उनके यहां 1986 से थैलेसीमिया की इकाई काम कर रही है। बाल चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. वी के खन्ना ने बताया कि लगभग 3.4 फीसदी लोग थैलेसीमिया ग्रस्त हैं।

जबकि करीब 10 हजार बच्चे भारत में हर साल थैलेसेमिया प्रमुख के साथ पैदा होते हैं। यह मेजर एक ऑटोसोमल रीसेसिव रक्त विकार है जो माता-पिता से जीन के माध्यम से बच्चों में स्थानांतरित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed