फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was lighted by electricity theft Nehru Nagar ROB

चोरी की बिजली से रोशन था नेहरू नगर आरओबी

Thu, 13 Mar 2014 03:18 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 13 Mar 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
Was lighted by electricity theft Nehru Nagar ROB
कलाधाम के बाद अब नेहरू नगर आरओबी पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। चोरी की बिजली से आरओबी पर लगी 70 स्ट्रीट लाइटें रोशन हो रही थी।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन को भनक लगी तो विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर चोरी पकड़ी। पावर कारपोरेशन ने जुर्माने के रूप में दो लाख रुपये की वसूली की है।

कई दिनों से आरओबी पर जल रहीं स्ट्रीट लाइटें को देख पावर कारपोरेशन ने कनेक्शन की जानकारी की तो पता चला कि इनके लिए कनेक्शन लिया ही नहीं गया।

इंस्पेक्टर विजिलेंस दीपक दुबे के नेतृत्व में जेई विजिलेंस संजय यादव और जेई पावर कारपोरेशन सत्यवीर सिंह ने छापेमारी की तो मामला उजागर हो गया।

स्ट्रीट लाइटों को होली चाइल्ड स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर से डायरेक्ट जोड़ा गया था। कार्रवाई की जानकारी पर ठेकेदार दीपक सिंघल और सेतु निगम के जेई भूदत्त शर्मा मौके पर पहुंचे।

पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एसबी यादव ने बताया कि चोरी के मामले में दो लाख रुपये वसूली की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed