{"_id":"58b9b0614f1c1b8759831cad","slug":"israeli-martial-art-crov-maga-commandos-of-the-enemy-will-whacked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इजरायली मार्शल आर्ट ‘क्रॉव मागा’ से दुश्मन को चित कर देंगी महिला कमांडो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजरायली मार्शल आर्ट ‘क्रॉव मागा’ से दुश्मन को चित कर देंगी महिला कमांडो
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
cisf
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय औद्योगिक सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) की स्थापना दिवस पर देश को इजरायली मार्शल ऑर्ट ‘क्रॉव मागा’ का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। सीआईएसएफ की निहत्थीं महिला कमांडो देखते ही देखते इस मार्शल आर्ट से हथियारबंद दुश्मन को चित कर देंगी।
विज्ञापन
इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ की पांचवीं रिजर्व बटालियन के कैंप में 10 मार्च को होने वाले सीआईएसएफ डे की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने दो साल से मेट्रो, केंद्रीय मंत्रालय के कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर महिला कमांडोज की तैनाती की है। इसके बाद से लगातार महिला कमांडो को नई तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में महिला कमांडोज को इजरायली मार्शल ऑर्ट ‘क्रॉव मागा’ की ट्रेनिंग दी गई है। करीब 150 महिला कमांडो सीआईएसएफ डे पर इस मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेंगी।
।
अत्याधुनिक हथियारों को चंद पलों में एसेंबल करेंगी महिला कमांडो
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सीआईएसएफ के इतिहास में यह पहली बार होगा जब महिला कमांडो दस्ता इस विदेशी मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेगा। सीआईएसएफ के पीआरओ मनजीत सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ डे समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। इस सीआईएसएफ डे पर महिला कमांडोज पूरे देश को अपनी ताकत दिखाएंगी।
सिर्फ क्रॉव मागा ही नहीं महिला कमांडो करीब दस किलो से अधिक भार की राइफल को चार मिनट के समय में कई टुकड़ों में बांट देंगी। इसके बाद तुरंत उसे दोबारा एसेंबल कर राइफल बना देंगी। यह प्रदर्शन सीआईएसएफ डे परेड के लिए लोगों को बेहद उत्साहित करेगा।
अत्याधुनिक हथियारों के साथ देसी मलखंभ का भी प्रदर्शन
करीब दो माह से सीआईएसएफ के 440 कमांडो इंदिरापुरम स्थित परेड ग्राउंड में दिनभर पसीना बहा रहे हैं। सीआईएसएफ के डीआईजी दयाल गंगवार और सीनियर कमांडेंट टीपी सिंह सीआईएसएफ कमांडोज को अत्याधुनिक हथियारों के प्रदर्शन के साथ मलखंभ और परेड का अभ्यास करवा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि सीआईएसएफ डे पर प्रधानमंत्री या गृहमंत्री आएंगे, उनके सामने प्रदर्शन करने को लेकर कमांडो बेहद उत्साहित हैं