फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISIS prepared terrorist Abdul Rehman to attack Ram Mandir

बड़ी साजिश नाकाम: राम मंदिर पर हमले के लिए ISIS ने अब्दुल को किया तैयार, इशारा मिलने का कर रहा था इंतजार

Mon, 03 Mar 2025 08:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 03 Mar 2025 08:55 PM IST
सार

अब्दुल रहमान को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने के लिए तैयार किया था। आतंकी अब्दुल बीते कई महीने से आतंकी संगठन के संपर्क में था। सोशल मीडिया फेसबुक के जरिये इससे संपर्क किया गया, जिसके बाद इसे एक ग्रुप में शामिल किया गया। 

विज्ञापन
ISIS prepared terrorist Abdul Rehman to attack Ram Mandir
आतंकी अब्दुल रहमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांस रोड पाली से पकड़े गए अब्दुल रहमान (19) को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने के लिए तैयार किया था। जांच एजेंसी से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस की क्षेत्रीय शाखा इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत ने इस हमले की साजिश रची और ब्रेनवॉश कर अब्दुल रहमान व अन्य को अयोध्या में मस्जिद की जगह बन रहे मंदिर को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए मंदिर पर हमले के लिए तैयार किया। आईएसआईएस की ये शाखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है।

विज्ञापन
Trending Videos

आतंकी को फैजाबाद ले जाने का प्लान
वहीं, सोमवार दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे एसटीएफ पलवल व एटीएस गुजरात की संयुक्त टीम ने आतंकी यूपी फैजाबाद निवासी अब्दुल रहमान को फरीदाबाद जिला अदालत में पेश किया। यहां से पूछताछ के लिए उसे 10 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पलवल एसटीएफ यूनिट पहुंची। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम को यूपी फैजाबाद में आतंकी के घर की तलाशी के लिए भेजा गया है, ताकि इसके घर से भी जरूरी सबूत इकट्ठे किए जा सकें। अब पलवल एसटीएफ यूनिट से आतंकी को शुरुआती पूछताछ के बाद फैजाबाद ले जाने का प्लान है।

कई महीने से आतंकी संगठन के संपर्क में था
केस की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी अब्दुल बीते कई महीने से आतंकी संगठन के संपर्क में था। सोशल मीडिया फेसबुक के जरिये इससे संपर्क किया गया, जिसके बाद इसे एक ग्रुप में शामिल किया गया। ग्रुप में धर्म विशेष को लेकर आहत करने वाली वीडियो शेयर की जाती थी, जिसके बाद ग्रुप के लोगों को अलग-अलग व्यक्ति कुछ रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश भी भेजते थे। इन संदेश में अब्दुल और इसके जैसे अन्य युवाओं को कहा जाता था कि तुम्हारे ऊपर अयोध्या में जुल्म हुआ है और अब तुम्हें इसका बदला लेना है। इसी तरह इन्हें हमले के लिए तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में मिलीं राम मंदिर और उसके आस-पास की वीडियो 
आरोप है कि आतंकी संगठन के कहने पर अब्दुल ने राम मंदिर और उसके आस-पास की रेकी कर वहां की वीडियो बनाई। कई सारी वीडियो इसने आतंकी संगठन के साथ साझा भी की थी। इसके पास से मिले मोबाइल से भी इस तरह की वीडियो बरामद होने की बात कही जा रही है। रेकी की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब हमले की तैयारी जोरों पर चल रही थी। इसी के तहत अब इसे हैंड ग्रेनेड लेने के लिए भेजा गया था।

आतंकी संगठन के अगले आदेश के आने का इंतजार कर रहा था
हैंड ग्रेनेड लेने के बाद अब ये आतंकी संगठन के अगले आदेश के आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही आईबी, गुजरात एटीएस को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने अपने सूत्रों से आतंकी की फोटो भी अरेंज कर ली। इसके बाद जानकारी को पलवल एसटीएफ से साझा कर रविवार को सभी टीमों ने मिलकर आतंकी को फरीदाबाद के बांस रोड पाली से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed