फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISI spread of honey trap on social media

ISI ने सोशल मीडिया पर फैलाया हसीनाओं का जाल

Thu, 31 Dec 2015 09:06 AM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
ISI spread of honey trap on social media

भारतीय सेना के जवानों को फंसाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हसीनाओं को मजबूत जाल सोशल मीडिया पर बुना हुआ है।

विज्ञापन


फर्जी आईडी बनाकर न सिर्फ जवानों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि हसीनाओं से बात करवाकर इनसे जानकारियां लीक कराई जा रही हैं।

हत्थे चढ़े एयर क्राफ्टमैन रंजीत के के के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। फेसबुक पर रंजीत ने परेड करते हुए अपनी फोटो डाली हुई थी।

कुछ और जवान भी पाकिस्तानी फर्जी हसीनाओं के जाल में फंसे होंगे

ISI spread of honey trap on social media

इसे देखकर दामिनी मैकनॉट नामक फर्जी आईडी से फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजकर उसे फंसा लिया। मामले की छानबीन के लिए दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के साइबर मामलों के विशेष जानकार अधिकारियों की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।


यह टीम टेक्निकल जांच करेगी। पुलिस को इस बात की पूरी आशंका है कि रंजीत की तरह कुछ और जवान भी पाकिस्तानी फर्जी हसीनाओं के जाल में फंसे होंगे।

फिलहाल पुलिस ने रंजीत का मोबाइल और उसका लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीठी-मीठी आवाज से वो जवानों को फंसाती है

ISI spread of honey trap on social media

रंजीत के फेसबुक, जीमेल, स्काइप, वीचैट वाट्सऐप और अन्य खातों की छानबीन की जा रही है। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने हसीनाओं की टीम खड़ी की हुई है।

आईएसआई की हसीनाओँ की ये टीम अपनी अपनी मीठी-मीठी आवाज से सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों का पूरा प्रयास करती हैं।

पुलिस की विशेष टीम इन फर्जी आईडी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed