फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   isi raid in faridabad

भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने रेवाड़ी में की छापेमारी

Fri, 15 Apr 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
isi raid in faridabad
भारतीय मानक ब्यूरो फरीदाबाद शाखा के अधिकारियों ने एक सूचना पर रेवाड़ी में नकली आईएसआई मुहर लगाकर आरसीसी पाइप बेचने वाली फर्म पर छापा मारकर भारी संख्या में नकली पाइप को सील कर दिया है। यह जानकारी ब्यूरो के वैज्ञानिक सी एके पोपली ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्यूरो के अधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना पर रेवाड़ी पुलिस के सहयोग से धारूहेड़ा स्थित एक फर्म पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान वहां भारी संख्या में फर्जी आईएसआई मुहर लगी आरसीसी की पाइप बरामद हुई। पोपली ने बताया कि फर्म का मालिक खुशीराम है।
विज्ञापन


पेमारी के दौरान भी भारी संख्या में आरसीसी पाइप तैयार किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ब्यूरो से बगैर लाइसेंस लिए आईएसआई की फर्जी मुहर पाइपों में लगाकर बेचा जा रहा है जो कानून अपराध है। छापा टीम ने फर्म द्वारा बनाई गई आईएसआई मुहर लगे आरसीसी पाइप के नमूनों एवं स्टैनसिल को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही फर्म और उसके मालिक के खिलाफ भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में वैज्ञानिक सी अमर जीत सिंह, नेहा यादव, वैज्ञानिक बी साहिल भाटिया, हर्ष आदित्य सिंह और पुलिस अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed