फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IS militants were arrested on remand Casmi

गिरफ्तार आईएस आतंकी कासमी को मिली पुलिस रिमांड

Sun, 07 Feb 2016 04:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Feb 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
IS militants were arrested on remand Casmi

एनआईए और यूपी एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़े गए आईएस के कथित आतंकी अब्दुस समी कासमी को शनिवार को पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


 जहां से उसे 10 दिन के लिए एनआईए को रिमांड पर सौंप दिया गया। एनआईए कासमी से पूछताछ कर भारत में आईएस की गतिविधियों के बारे में जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


यूपी एसटीएफ और एनआईए ने कासमी को हरदोई से एक संयुक्त ऑपरेशन में शुक्रवार को दबोचा था। एनआईए उसे लेकर दिल्ली पहुंची। यहां एनआईए की विशेष अदालत में जिला जज अमरनाथ के समक्ष उसे पेश कर 12 दिन की रिमांड मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

IS की जड़ें मजबूत करने की था काम

IS militants were arrested on remand Casmi

अदालत ने उसे 15 फरवरी तक एनआईए को सौंपा। एनआईए ने रिमांड मांगते समय अदालत को दलील दी थी कि कासमी एक वेबसाइट चलाता है, जिसमें नफरत भरे पोस्ट किए जाते हैं।

हैदराबाद के इमरान मैदान में आईएस के भारत से जुडे़ नेटवर्क के बीच एक बैठक हुई थी, उसका हिस्सा कासमी भी रहा था। भारत में आईएस की जड़े मजबूत करने में वह अहम भूमिका अदा कर रहा था। अदालत को बताया गया कि कासमी की गिरफ्तारी पूर्व में गिरफ्तार किए गए आतंकियों की निशानदेही पर की गई है।

अदालत को बताया गया है कि कासमी आईएस के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए नए लोगों की भर्ती करने का भी काम कर रहा था। साथ ही उसे ऐसे लोगों की भी तलाश थी, जो सीरिया में जाकर योगदान दे सकें। सीरिया में बैठे आकाओं से बात करने के लिए कासमी स्काइप का इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed