फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irregularities in the laying of a sewer line costing

Delhi NCR News: तीन करोड़ की लागत से बिछाई जा रही सीवर लाइन में बरती जा रही अनयमितताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक परिसर के सामने ही तीन नंबर की ईंट लगाने का कार्य किया जा रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन और बनाए जा रहे मैनहोल में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का कार्य ठीक प्रशासनिक परिसर के सामने बेखौफ होकर किया जा रहा है। ऐसा आप लोगों द्वारा लगाया जा रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि इस मामले में एक शिकायत एसडीएम लक्ष्मीनारायण के पास देने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज लाइन डालने और मेनहोल निर्माण का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम को शिकायत दी थी कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। साथ ही निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग नहीं किए जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को निर्माण स्थल पर कुछ खराब ईंटें भी मिली। इस पर उन्होंने सीवरेज का काम करते समय नहीं लगवाए गए वेरी केटस जागरण जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सूबे सिंह तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मेनहोल निर्माण में केवल गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन और मेनहोल निर्माण कार्य की किसी भी समय सैंपलिंग कराकर सरकार द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में जांच करवाई जा सकती है। यदि नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे तो संबंधित एजेंसी और अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और तत्काल बैरिकेड लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि खुले मेनहोल और खुदाई वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से किसी व्यक्ति या पशु के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। इस बीच लोक निर्माण विभाग ने भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पर बिना अनुमति सर्विस रोड तोड़ने का आरोप लगाया है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि विभाग की अनुमति लिए बिना लघु सचिवालय के पास सर्विस रोड को तोड़कर मेनहोल बनाया गया, जिस पर काम रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed