फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IRCTC Holi Special trains 2019, See all Holi Special Train 2019 list and Schedule

होली के लिए रेलवे ने कसी कमर, यहां देखिए स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Sun, 03 Mar 2019 12:19 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Holi Special trains 2019, See all Holi Special Train 2019 list and Schedule
Train
कुंभ के बाद रेलवे ने होली के त्योहार को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। इस दौरान होने वाली अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे कई रूट पर होली स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान करेगी। मुख्य रूप से दिल्ली से लखनऊ, कटरा, बठिंडा-वाराणसी, नंगल डैम-लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे ने की है।
विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ-आनंद विहार ट्रेन
ट्रेन संख्या 04414/04413 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 04414 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 12 मार्च से 21 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार व बृहस्पतिवार को रात 9:05 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 5:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04413 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल 13 मार्च से 22 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को शाम 6:50 बजे लखनऊ से चलेगी व अगले दिन तड़के 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एसी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एसी एक्सप्रेस 1 मार्च से 21 मार्च के बीच प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को आनंद विहार से रात 11 बजे चलेगी व अगले  दिन दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। 

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल एसी एक्सप्रेस 12 मार्च से 22 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात 11:30  बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 
 

बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा साप्ताहिक स्पेशल

IRCTC Holi Special trains 2019, See all Holi Special Train 2019 list and Schedule
best train routes
इसके अलावा आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04998 बठिंडा-वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 से 24 मार्च के बीच प्रत्येक रविवार को रात 8:50 बजे बठिंडा से चलेगी व अगले दिन शाम 7:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 

वापसी में ट्रेन संख्या 04997 वाराणसी-बठिंडा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 11 मार्च से 25 मार्च के बीच प्रत्येक सोमवार को रात 9:20 बजे वाराणसी से चलेगी व अगले दिन शाम 7 बजे बठिंडा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 

नंगल डैम-लखनऊ साप्ताहिक
ट्रेन संख्या 04502 नंगल डैम-लखनऊ साप्ताहिक 11 से 8 मार्च के बीच नंगल डैम से रात 11:45 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 1:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04501 लखनऊ-नंगल डैम साप्ताहिक स्पेशल 12 से 19 मार्च के बीच लखनऊ से रात के 9:30 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 1 बजे नंगल डैम पहुंचेगी। मार्ग में रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed