फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: Opportunity for MTech Industrial Biotechnology till August 12

आईपीयू : एमटेक इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी में 12 अगस्त तक मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमटेक इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए 12 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में उपलब्ध है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरव पांडे के अनुसार इस प्रोग्राम के लिए 10 सीटें हैं। दाखिले गेट-बी के स्कोर पर दिए जाएंगे। डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से इस प्रोग्राम का सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत अंकों के साथ बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग, बी फार्म या बायोटेक्नोलॉजी अथवा बायोकेमिस्ट्री में एमएससी डिग्री धारक इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रोग्राम की वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ रही है। पहले वर्ष की फीस 60,500 और दूसरे वर्ष की फीस 58,500 रुपये है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed