{"_id":"5ef925bb8ebc3e430e34081e","slug":"ipu-gets-project-for-covid-rapid-detection-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू को मिला कोविड रैपिड डिटेक्शन किट के लिए प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू को मिला कोविड रैपिड डिटेक्शन किट के लिए प्रोजेक्ट
Mon, 29 Jun 2020 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:50 AM IST
सार
- कोविड-19 के टेस्ट के लिए डिवाइस तैयार करेंगे
- आईपीयू के प्रो. गौरव पांडेय टीम को करेंगे लीड
विज्ञापन
आईपी यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड-19 के बढ़ते प्रसार के बीच इसका जल्द पता लगाने के लिए आईपीयू के प्रोफेसर रिसर्च करेंगे। इसके लिए सरकार से गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) को एक रैपिड डिटेक्शन किट बनाने के लिए एक प्रोजेक्ट मिला है।
विज्ञापन
इस रिसर्च टीम का नेतृत्व आईपीयू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नॉलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गौरव पांडेय करेंगे। उनके अलावा आईआईटी के डॉ अनुराग ठाकुर, मेडसोर्स ओजोन प्राइवेट लिमिटेड केप्रतीप मित्तल भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
यह टीम रैपिड डिटेक्शन किट तैयार करने के लिए अन्य इंस्टिट्यूट की टीम का नेतृत्व करेगी। कुल 98 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट प्रपोजल को डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नॉलजी के बायोटेक्नॉलजी इंडस्ट्री रिसर्च काउंसिल ने मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
अब यह टीम एंटीजीन कंपोनेंट को तैयार करने की प्रक्रिया पर काम शुरु करेगी। यह ऐसे डिवाइस तैयार करेंगे जिससे कि टेस्ट 15-20 मिनट केअंदर-अदर रिजल्ट देगा। यह पूरा प्रोजेक्ट एक साल केलिए हैं, हालांकि इसे छ: माह में पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट का पूरा करने के लिए सबसे अधिक धनराशि 60 लाख रुपये आईपीयू को, आईआईटी दिल्ली को 21 लाख व मेडसोर्स ओजोन प्राइवेट लिमिटेड को 17 लाख रुपये की राशि मिली है।