अब नोएडा के स्टेडियम में भी होंगे आईपीएल के मैच!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले समय में सेक्टर-22 के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पहल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कमेटी यहां का दौरा करेगी। यहां आईपीएल मैच कराए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी।
वो शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद पथिक सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही वीनू मांकड अंडर-19 क्रिकेट ट्रॉफी का मैच देखने पहुंचे। नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नोएडा स्टेडियम पर चर्चा हुई है।
उन्होंने भी इस पर दिलचस्पी जाहिर की है। ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर युनिवर्सिटी (जीबीयू) समेत दोनो ग्राउंड अच्छे हैं लेकिन यहां दर्शकों के बैठने की क्षमता कम है। बीसीसीआई चाहती है कि करीब 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था जरूर हो। प्राधिकरण इस पर काम कर सकता है। इसके बाद यहां आईपीएल मैच भी कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पाकिस्तान के साथ कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा, क्योंकि वहां के हालात अच्छे नहीं हैं।
जमीन मिले तो एक्सप्रेसवे पर स्टेडियम
वेस्टइंडीज टीम द्वारा बीच में ही दौरा छोड़ कर चले जाने पर वहां के क्रिकेट बोर्ड को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे अपनी गलती मान लें तो मैच खेलने पर फिर से विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। वहां वन डे मैच होने हैं और उसके बाद फरवरी में विश्व कप में भारत के जीतने की उम्मीद है।
राजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिल यादव से क्रिकेट स्टेडियम पर बातचीत हुई है। बीसीसीआई युमना एक्सप्रेसवे पर स्टेडियम बनाने की इच्छुक है, जिसके लिए जमीन मांगी गई थी। गाजियाबाद में जमीन मिल गई है, वहां स्टेडियम बनाया जा रहा है।
अगर यमुना प्राधिकरण अभी भी 25 एकड़ जमीन दे तो बीसीसीआई स्टेडियम बनवाने की इच्छुक है। यहां कनेक्टिविटी अच्छी होने के कारण दिल्ली से लेकर आगरा तक के लोग मैच देखने आ सकते हैं।