फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   investors demands to investigate yashpal tyagi case

पूर्व OSD की शिकायत सीएम से, निवेशकों ने की जांच की मांग

Thu, 27 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 27 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
 investors demands to investigate yashpal tyagi case
पूर्व ओएसडी के घर पड़ा छापा - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला

जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, मुख्यमंत्री के पास सबसे ज्यादा शिकायतें नोएडा-ग्रेटर नोएडा से ही पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री भी मानते हैं कि यहां पर प्राधिकरण, बिल्डर व दलालों का जबरदस्त गठजोड़ रहा है जिसे तोड़ने का अब मौका आ गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निवेशकों ने जब मुख्यमंत्री को यहां के भ्रष्टाचार की कहानी सुनाई तो वह कुछ देर तक सुनते ही रह गए। निवेशकों ने यशपाल त्यागी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच कराने की बात भी कही। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि निवेशकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि पिछले कई सालों से जो दिक्कत झेल रहे हैं, उनके पीछे यशपाल समेत प्राधिकरण के तत्कालीन अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हर घटना पर नजर रख रहे हैं। यहां तक जो भी भ्रष्टाचार हुआ है, वह एक-एक करके लोगों के सामने लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन किसानों की गई है और किसानों के साथ भी अन्याय हुआ है। दो दिन पहले किसान भी प्राधिकरण और बिल्डरों की कारस्तानी मुख्यमंत्री को बता चुके हैं।

सूत्र बताते हैं कि जिस तरह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग लखनऊ जाकर भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रहे हैं, उससे अगला कदम यह भी हो सकता है कि मुख्यमंत्री कड़ी कार्रवाई के लिए सीबीआई जांच के लिए सिफारिश भी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यशपाल त्यागी व यादव सिंह सरीखे ढेर सारे अफसर सीबीआई के शिकंजे में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed