{"_id":"57b564964f1c1bd66b6ec98c","slug":"investor-demand-flats-not-money-from-unitech","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटेक बिल्डर मामले में निवेशक बोले रुपये नहीं फ्लैट चाहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिटेक बिल्डर मामले में निवेशक बोले रुपये नहीं फ्लैट चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर्स पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती नोएडा के अन्य बिल्डरों के लिए सबक है। निवेशकों का कहना है कि समय पर पजेशन न देने वाले बिल्डरों को कोर्ट का आदेश मुश्किल में डाल सकता है।
विज्ञापन
यूनिटेक बिल्डर पर कोर्ट के सख्त रवैये के बाद निवेशकों के हौसले बुलंद हुए हैं। हालांकि, निवेशकों का कहना है कि 70 फीसदी निवेशक अभी भी रुपये नहीं बल्कि फ्लैट चाहते हैं, क्योंकि नया फ्लैट यदि लेने जाएंगे तो उसकी आसमान छू रही कीमतों को चुकाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
सेक्टर-113 में यूनिटेक यूनीहोम्स-3 में फ्लैट बुक कराने वाले एन सरीन ने बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) में यूनिटेक पर दो हजार केस हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्हें पजेशन 2014 में मिलना था, लेकिन अभी तक एक टॉवर की नींव खुदी है। 40 लाख की कीमत का थ्री बीएचके बुक कराया था। 10 टॉवर में ग्राउंड फ्लोर तक निर्माण हुआ है।
छह टॉवर में सात से 14 मंजिल तक बन गई है। सरीन ने कहा कि देरी से पजेशन पर बिल्डर पेनल्टी भी दे और फ्लैट भी, लेकिन रकम वापसी समझदारी नहीं है, क्योंकि बिल्डर पूरी रकम वापस नहीं करेगा और फ्लैटों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
जिसे खरीदना संभव नहीं है। साथ ही पहले से ही ईएमआई और मकान के किराये पर काफी रकम निकल चुकी है। ऐसे में फ्लैट मिलना ही सही विकल्प है। वहीं सेक्टर 117 यूनिवर्ल्ड गार्डेन्स में फ्लैट बुक कराने वाले अमोलक नाथ सहगल ने कहा कि 2011 में पजेशन मिलना था और अब 2017 में पजेशन की बात बिल्डर कह रहा है। पूरे ब्याज समेत रकम बिल्डर लौटाएगा नहीं और नए फ्लैट बहुत महंगे हैं। ऐसे में रुपये वापस लेना समझदारी नहीं है।