फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Investigation of Umar Khalid speech related to Delhi violence

उमर खालिद की बढ़ेंगी मुश्किलें, दिल्ली हिंसा से उमर खालिद के भाषण के संबंध की होगी जांच

Wed, 04 Mar 2020 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Mar 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Umar Khalid speech related to Delhi violence
उमर खालिद
जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली हिंसा की जांच कर रही एजेंसियां को शक है कि इससे पीछे उमर खालिद का भाषण था। 
विज्ञापन


उसने महाराष्ट्र के अमरावती में 17 फरवरी को मंच से लोगों से अपील की थी कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान सड़कों पर उतरें और बताए कि प्रधानमंत्री देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। 

एजेंसियां उमर के इसी भाषण वाले वीडियो की फोरेंसिक जांच करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, उमर खालिद के अमरावती के भाषण का वीडियो विवादों में है। एजेंसियों को शक है कि खालिद के भाषण के बाद ही हिंसा हुई। 
विज्ञापन


साथ ही, इस भाषण के बाद जाफराबाद में शाहीन बाग दोहराने की योजना बनीं। एजेंसियों को शक है कि दिल्ली की हिंसा सुनियोजित थी। खालिद ने अपने 17 मिनट के भाषण में कहा था कि देश के हर कोने में आज एक शाहीन बाग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को भारत आएंगे तो हमें सड़क पर उतरना चाहिए। खालिद ने कहा था कि हम ट्रंप के आने पर बताएंगे कि हिंदुस्तान की सरकार देश को बांटने की कोशिश कर रही है। 

महात्मा गांधी के उसूलों की धज्जियां उड़ा रही है। यह बताएंगे कि हिंदुस्तान की आवाम हुक्मरानों के खिलाफ लड़ रही है। उस दिन हम तमाम लोग सड़कों पर उतरकर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed