फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interpol Assembly Foreign guests will get clear passes traffic will be divert on a large scale in delhi

Interpol Assembly: विदेशी मेहमानों को मिलेगा क्लियर पास, बड़े पैमाने पर परिवर्तित किया जाएगा ट्रैफिक

Tue, 04 Oct 2022 12:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Oct 2022 12:06 AM IST
सार

जनरल एसेंबली के दौरान ट्रैफिक पुलिस लोगों से नई दिल्ली न आने की अपील करेगी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनरल एसेंबली के दौरान नई दिल्ली में सड़कों पर कम ट्रैफिक को उतारा जाएगा। 

विज्ञापन
Interpol Assembly Foreign guests will get clear passes traffic will be divert on a large scale in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंटरपोल की होने वाली 90वीं जनरल एसेंबली में आने वाले विदेशी मेहमानों को क्लियर पास दिया जाएगा। विदेशी मेहमानों के लिए वीआईपी रूट नहीं लगेगा। विदेशी मेहमानों के आने-जाने के दौरान सभी लाइट सिग्नल बंद या फिर ग्रीन रहेंगे, ताकि विदेशी मेहमानों को रुकना न पड़े। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जनरल एसेंबली में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों के लिए रूट प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


जनरल एसेंबली के दौरान ट्रैफिक पुलिस लोगों से नई दिल्ली न आने की अपील करेगी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनरल एसेंबली के दौरान नई दिल्ली में सड़कों पर कम ट्रैफिक को उतारा जाएगा। ऐसे में नई दिल्ली समेत दिल्ली के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर जाम लग सकता है। 
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटरपोल की 90वीं जनरल एसेंबली 18 से 21 नवंबर तक प्रगति मैदान में हॉल नंबर चार व पांच में होने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरपोल की जनरल एसेंबली का उद्घाटन करेंगे। इस एसेंबली में 170 देशों के डेलीग्रेशन शामिल होंगे। साथ ही विश्व के 35 संगठनों के सदस्य भी जनरल एसेंबली में भाग लेंगे। ये विदेशी मेहमान नई दिल्ली के सात होटलों में ठहरेंगे। इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिला पुलिस जनरल एसेंबली के लिए पूरा रूट प्लान तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जो रूट प्लान तैयार किया है, उसके अनुसार विदेशी मेहमानों के लिए क्लियर पास (कहीं रूटना न पड़े) दिया जाएगा। यानी लाइट सिग्नल ग्रीन रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पर भी जाम नहीं लगने दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनरल एसेंबली में किसी भी देश का प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति नहीं आ रहा है। ऐसे में जनरल एसेंबली के दौरान किसी भी विदेशी मेहमान के लिए वीआईपी रूट नहीं लगेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनरल एसेंबली के दौरान लोगों को नई दिल्ली जिले में आने से रोक जाएगा। नई दिल्ली की सड़कों पर कम ही ट्रैफिक को उतारा जाएगा। विदेशी मेहमानों को क्लियर पास देने के लिए बड़े पैमाने पर स्थानीय पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 

आतंकी हमले के नहीं हैं इनपुट

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जनरल एसेंबली को लेकर अभी तक आतंकी हमले के कोई इनपुट नहीं हैं। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस सुरक्षा के सभी कदम उठा रही है। प्रगति मैदान की सुरक्षा में भारी संख्या में कमांडों को तैनात किया जाएगा। शार्प शूटर तैनात किए जाएंगे। रूटों पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस को तैनात किया जाएगा। 

चार दिन नई दिल्ली इलाके लाइट सिग्नल बंद रहेंगे

जनरल एसेंबली में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों के लिए क्लियर पास दिया जाएगा। विदेशी मेहमानों के लिए रूट तो नहीं लगेगा, मगर एयरपोर्ट से आने-जाने व होटल से प्रगति मैदान आने-जाने के लिए क्लियर रहेगा। लाइट सिग्नल को व्यक्तिगत रूप से संचालित किया जाएगा। ये भी व्यवस्था की जाएगी कि विदेशी मेहमानों के आवागमन के दौरान जाम न लगे सके। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed