फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Yoga Day in the capital, the program will in seven place

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राजधानी में एलजी नजीब जंग ने किया लोगों के साथ योग

Tue, 21 Jun 2016 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 08:30 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day in the capital, the program will in seven place
- फोटो : ANI

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार सुबह कनॉट प्लेस (सीपी) सहित सात जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कनॉट प्लेस में कार्यक्रम सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ।

विज्ञापन


यहां मुख्य अतिथि के तौर पर शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, उपराज्यपाल नजीब जंग और नई दिल्ली से सांसद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा छह अन्य जगहों पर दिल्ली में बड़े योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कनॉट प्लेस में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले योग पर बातचीत हुई। फिर म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इसके बाद आयुष मंत्रालय की ओर से तय समयसीमा के अनुसार 45 मिनट का योग कार्यक्रम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान

International Yoga Day in the capital, the program will in seven place
yoga day celebration - फोटो : ANI

कनॉट प्लेस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

कनॉट प्लेस में स्पेशल योग कार्यक्रम दो दिव्यांगों की ओर से भी प्रस्तुत किया गया। एक दिव्यांग व्हील चेयर के सहारे भी योग ‌किया। योग में सीआईएसएफ के 250 जवान शामिल हुए।

इसमें कुछ महिला जवान भी हुई। कार्यक्रम में रेसलर संग्राम सिंह के अलावा मिस इंडिया कोयल राणा भी उपस्थित हुई। वहीं नेहरू पार्क में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में डिप्लोमेट के अलावा काफी संख्या में ब्यूरोक्रेट भी उपस्थित हुए।

100 आरडब्ल्यूए भी करेगा शिरकत 

International Yoga Day in the capital, the program will in seven place
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : विवेक निगम

सीपी के अलावा नेहरू पार्क, तालकटोरा स्टेडियम, रोहिणी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क, द्वारका स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क, सूरज विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब 100 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के लोग शामिल हुए। इसके अलावा दिल्ली में कई अन्य संस्थाओं और जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में केंद्रीय मंत्री अलग-अलग राज्यों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा अहमदाबाद में योग कार्यक्रम में हिस्सा ‌लिया।

8:30 तक नहीं मिलेगा राजीव चौक मेट्रो में प्रवेश

International Yoga Day in the capital, the program will in seven place
दिल्ली मेट्रो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेंट्रल पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के कारण राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास 21 जून को सुबह 8:30 बजे तक बंद रहा। डीएमआरसी ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि यह फैसला दिल्ली पुलिस की सलाह पर लिया गया।

कनॉट प्लेस में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सुरक्षा के कारण पुलिस ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के दरवाजे परिचालन शुरू होने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे तक बंद रखने की जरूरत बताई। हालांकि इस दौरान नोएडा-द्वारका लाइन (ब्लू लाइन) और जहांगीरपुरी से गुड़गांव में इंटरचेंज की सुविधा बरकरार रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed