फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international trade fair 2017: get entry tickets at all metro stations except pragati maidan station

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का हुआ आगाज, एक को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी टिकट

Tue, 14 Nov 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Nov 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
international trade fair 2017: get entry tickets at all metro stations except pragati maidan station
- फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज आज राष्ट्रपत‌ि रामनाथ कोव‌िंद ने क‌िया। व्यापार मेले की टिकटों की बिक्री दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों (प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन को छोड़कर) पर होगी, जबकि पहले चार बिजनेस डेज की टिकटें 42 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


दर्शक मेट्रो के ग्राहक सुविधा केंद्र से सुबह साढ़े 8 से शाम बजे तक मेले की टिकटें खरीद सकेंगे। दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों के अलावा मेले की टिकटें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के स्टेशनों पर भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर व्यापार मेले की टिकटें 14 नवंबर से बिकनी शुरू होंगी। 14 नवंबर से 17 नवंबर तक बिजनेस डेज की टिकट प्रति व्यक्ति 500 रुपये होगी। 18 से 27 नवंबर के बीच वीकएंड और सरकारी छुट्टी के दिन वयस्कों के लिए 120 रुपये, जबकि बच्चों के लिए 60 रुपये की टिकट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

international trade fair 2017: get entry tickets at all metro stations except pragati maidan station
iitf 2017 - फोटो : अमर उजाला
अन्य दिनों में मेले की टिकट वयस्कों के लिए 60 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये की होगी। प्रगति मैदान के प्रवेश द्वारों पर टिकटों की बिक्री नहीं होगी। दर्शक मेला आने से चार दिन पहले एडवांस टिकट खरीद सकते हैं।

बिजनेस डेज की टिकटें इन मेट्रो स्टेशनों पर होगी उपलब्ध
रेड लाइन-दिलशाद गार्डन, शाहदरा, इंद्रलोक, रोहिणी पश्चिम और रिठाला।
येलो लाइन-समयपुर बादली, जहांगीरपुरी, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, साकेत, सिकंदरपुर और हुडा सिटी सेंटर।
ब्लू लाइन-(द्वारका-वैशाली/नोएडा)-नोएडा सिटी सेंटर, बोटनिकल गार्डन, इंद्रप्रस्थ, बाराखंबा, मंडी हाउस, आरके आश्रम, करोल बाग, कीर्ति नगर, उत्तम नगर ईस्ट, द्वारका मोड़, द्वारका सेक्टर-21, वैशाली, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर और आनंद विहार। 
ग्रीन लाइन-मुंडका और पीरागढ़ी
वायलेट लाइन-(कश्मीरी गेट से एस्कोर्ट मुजेसर)-आईटीओ, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद, जनपथ, लाजपत नगर, गोविंद पुरी, बदरपुर, एस्कोर्ट मुजेसर
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन-नई दिल्ली और धौलाकुआं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed