फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international trade fair 2017: free entry for divyang and senior citizens by showing age proof

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Sat, 11 Nov 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Nov 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
international trade fair 2017: free entry for divyang and senior citizens by showing age proof
सांकेत‌िक च‌ित्र

अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिव्यांगों और बुजुर्गों को प्रवेश नि:शुल्क होगा। आईटीपीओ ने मेले में बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हील चेयर समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की योजना तैयार की है। मेले में प्रवेश के लिए आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


आईटीपीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार व्यापार मेले की टिकटों के दाम बढ़ाए गए हैं, लेकिन इसका फर्क बुजुर्गों और दिव्यांगों पर न पड़े, इसलिए मेले में 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और दिव्यांगों का मेले में प्रवेश मुफ्त रहेगा।
विज्ञापन


मेले में प्रवेश के लिए बुजुर्गों को कोई टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन बुजुर्गों को मेले में प्रवेश के दौरान अपना आयु प्रमाण पत्र या पहचान पत्र (जिस पर जन्मतिथि लिखी हो) लेकर आना होगा। उसके बाद ही मेले में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हील चेयर की व्यवस्था होगी

international trade fair 2017: free entry for divyang and senior citizens by showing age proof

आईटीपीओ के मुताबिक मेले में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर व्हील चेयर की व्यवस्था होगी। हेल्पऐज इंडिया नामक गैर सरकारी संस्था के सहयोग से मेले में व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी।

मेले में बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे, जो उनकी मेला घुमाने में मदद करेंगे। मेला प्रशासन का प्रयास है कि मेला परिसर छोटा होने के कारण भीड़ में बुजुर्गों और दिव्यांगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मेला प्रशासन का कहना है कि अगर कोई बुजुर्गत किसी अपने परिचित या रिश्तेदार के सहारे मेले में घूमने आता है तो ऐसी स्थिति में बुजुर्ग को ही नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा, जबकि उनके साथ आने वाले लोगों के लिए टिकट अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed