फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international surajkund crafts mela

अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में यूपी सबसे आगे

Thu, 16 Jan 2014 03:47 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
international surajkund crafts mela

फरीदाबाद में एक फरवरी से शुरू हो रहे 28वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में अपने हुनर का जादू बिखेरने वाले क्राफ्टमैनों की पहली सूची तैयार हो गई है।

विज्ञापन


डीसी हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम एवं मेजबान राज्य की सहमति से अभी करीब सवा दो सौ क्राफ्टमैनों एवं बुनकरों के नाम तय किए गए हैं।

जबकि कंट्री पार्टनर श्रीलंका एवं सार्क देशों के शिल्पियों के नामों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया गया है। जो नाम चयनित किए गए हैं उनमें हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम दोनों के कारीगर शामिल हैं।
विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से जारी सूची के मुताबिक, अभी तक क्राफ्टमैनों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश की है। यहां से 31 कारीगर होंगे। जबकि यह राज्य कभी थीम स्टेट नहीं बना। ज्यादातर नेशनल अवार्डी कलाकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर को कुल मिलाकर 16 स्टॉल मिलेंगे। अभी तक मेहमान राज्य गोवा के नामों की सूची नहीं आई है। मेजबान हरियाणा के सिर्फ तीन नाम हैं, जिनमें से दो फरीदाबाद के हैं। आंध्र प्रदेश से 21, गुजरात से 20, दिल्ली के 19, जम्मू-कश्मीर के 17, महाराष्ट्र के 8, उड़ीसा से 12, राजस्थान के 16 एवं पश्चिम बंगाल के 17 नाम तय हो गए हैं।

1- अमर सिंह-टेराकोटा, दिल्ली
2- मोहम्मद अयूब-वुड कार्विंग, दिल्ली
3- गोरादिया करमाबेन मेरू-बन्नू एंब्रॉयडरी, गुजरात
4- खत्री इब्राहीम इशा- ब्लॉक प्रिंटिंग, गुजरात
5- विक्रम भाई, भूलाभाई चितारा-कलमकारी, गुजरात
6- राजेंद्र प्रसाद बोंदवाल, वुड कार्विंग, बहादुरगढ़, हरियाणा
7- सुखलाल प्रजापति-टेराकोटा, फरीदाबाद, हरियाणा
8- तुलसीराम-टेराकोटा, फरीदाबाद, हरियाणा
9- अल्ताफ हुसैन मीर-पश्मीना शॉल, जम्मू एंड कश्मीर
10- रामू करमाकर-ढोकरा आर्ट, छत्तीसगढ़
11- माजिद कादरी-बिदरी वर्क, कर्नाटक
12- राजाराम सत्पुते-कोल्हापुरी चप्पलें, महाराष्ट्र
13- गंगाधर महाराना-पट्टचित्र, उड़ीसा
14- रामू रामदेव-मिनिएचर पेंटिंग, राजस्थान
15- अपिला राभा-राभा ट्राइबल टेक्सटाइल, असम
16- कुमुद कलिता-केन एंड बैंबू, असम
17- आशा झा-मधुबनी पेंटिंग, बिहार
18- बासुदेव शाह लहरी-लाक बेंगल, बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed