फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International gang of drug dealers busted in delhi.

नशे के सौदागरों के अन्तरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 17 Jan 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Jan 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
International gang of drug dealers busted in delhi.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के एक सदस्य मणिपुर निवासी आशिक इल्के (45) को मणिपुर से 15 जनवरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी म्यांमार से हेरोइन मंगाकर भारत में सप्लाई करता था। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए है। इन फोनों से ये गिरफ्तार किए गए सदस्यों व फरार हो रखे आरोपियों से बात करता था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल उपायुक्त के अनुसार काफी समय से बरेली से दिल्ली व एनसीआर में हेरोइन की सप्लाई हो रही थी। इसके अलावा अफगानिस्तान से लाकर पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर व पंजाब में हेरोइन की सप्लाई हो रही थी। 24 नवंबर को धर्मराज व चंद्रशेखर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से बरेली से आई तीन किलो हेरोइन बरामद की गई थी।

विज्ञापन


इनसे पूछताछ में पता चला कि जावेद खान इस गिरोह को चला रहा है। इसके बाद गांव गुलाडिया, मीरगंज जिला बरेली यूपी निवासी जावेद खान को हेरोइन के साथ रूद्रपुर, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था। जावेद खान ने बताया कि वह साथी पंकज और गणपत के साथ मिलकर मणिपुर से अनीस उर्फनूरुल हुड्डा, अशिक इल्हे और जलालुद्दीन से हेरोइन मंगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 दिसंबर को बरेली से पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद ये स्पष्ट हो गया कि  भारत में म्यांमार से अनीस, आशिक इल्हे और जल्लाउद्दीन मंगाते हैं और जावेद खान और पंकज को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने केलिए देते हैं।


तफ्तीश में ये भी पता लगा कि जावेद व पंकज मणिपुर में आरोपियों के बैंक एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं। पता लगा कि आशिक अली केतीन बैंक एकाउंट हैं। जावेद, पंकज और गणपत चार महीने में 90 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुकेहैं। मादक पदार्थों के इन तस्करों के बीच करीब दो करोड़ रुपये के लेनदेन के बारे में पता लगा है। पुलिस ने सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed