फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International drug syndicate busted 10 arrested, including financier

दिल्ली-एनसीआर में 12 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी: अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, फाइनेंसर समेत 10 गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 11:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Nov 2025 11:18 PM IST
सार

एक संयुक्त टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 40 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
International drug syndicate busted 10 arrested, including financier
दिल्ली में ड्रग्स जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीजीएनएबी) व एनसीबी की एक संयुक्त टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह का एक फाइनेंसर भी शामिल है। साथ ही 40 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार देर रात तक उनसे पूछताछ की जा रही थी। आरोपियों को दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से करीब 12 करोड़ की ड्रग्स व एक लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को इंस्पेक्टर अनिल मलिक, इंस्पेक्टर अखिलेश वाजपेयी, इंस्पेक्टर महिपाल सिंह , इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत और महिला एसआई मीनू की टीम ने पकड़ा है। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में एक मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। जांच में नशीले पदार्थों के परिवहन के लिए कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले एक नेटवर्क का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि मादक पदार्थ दिल्ली से मंगाए जा रहे थे और तेलंगाना भेजे जा रहे थे। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में कई जगह छापे मारे गए। इसके बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 40 विदेशी नागरिकों भी हिरासत में लिया गया। जांच में पुलिस को पला चला कि आरोपी कूरियर कंपनी के द्वारा कूरियर करके शर्ट के कालर व अन्य माध्यमों से मादक पदार्थ भेज रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इस अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तेलंगाना पुलिस ने सात लोगों को पकड़ा है। टीमों ने महरौली, संत गढ़, निलोठी, प्रताप एन्क्लेव, ग्रेटर नोएडा, मुनिरका, मोहन गार्डन, उत्तम नगर और कई जगहों पर छापेमारी के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

टीमें लगातार दबिश देकर गिरोह से जुड़े आरोपियों के बारे में तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला है कि गिरोह का फाइनेंसर बदरुद्दीन ग्रेटर नोएडा में रहता है। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को पता चला कि आरोपी ने गैर-कानूनी फंड के फ्लो को मैनेज किया, जससे बिना किसी रुकावट के पैसे के लेनदेन हो रहा था। साथ ही आराम से धंधा चल रहा था। पुलिस काे पता चला कि आरोपी पिछले तीन माह में करीब 10 करोड़ की ट्रांसजेक्शन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed