फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interim bail granted to wrestler Sagar Dhankhar murder accused

Delhi NCR News: पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपी को अंतरिम जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
- 2021 में मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
उच्च न्यायालय ने हाल ही में 2021 में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी प्रवीण डबास को दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी गई है। इस मामले में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार भी आरोपी हैं। यह मामला 2021 में मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने 17 जुलाई को आदेश दिया कि आवेदक को उसकी रिहाई की तारीख से दो सप्ताह की अवधि के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाता है। इसके लिए उसे 25,000 रुपये की राशि के जमानत बांड और समान राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने होंगे।


अदालत ने जेल अधीक्षक की ओर से दायर 18 जून की रिपोर्ट पर विचार किया, जिसमें बताया गया था कि आवेदक क्रोनिक किडनी रोग के साथ-साथ संबंधित बीमारियों से पीड़ित है। सफदरजंग अस्पताल के एक नेफ्रोलॉजिस्ट की सलाह पर उसका इलाज चल रहा है। वह कई वर्षों से अस्थमा (ट्यूबरकुलर उपचार के बाद) से भी पीड़ित है। 2 जून, 2024 को हाईकोर्ट ने जेल अधिकारियों को प्रवीण डबास का नियमित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed