{"_id":"62d09003f0cf7d426453098f","slug":"intelligent-traffic-management-system-should-be-completed-before-g20-summit-lt-governor-gave-instructions-to-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले पूरा हो इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, उपराज्यपाल ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले पूरा हो इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, उपराज्यपाल ने दिए निर्देश
Fri, 15 Jul 2022 04:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 15 Jul 2022 04:33 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने यातायात प्रबंधन की समीक्षा बैठक में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कार्य को अगले साल होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए समय से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
यातायात प्रबंधन की समीक्षा बैठक में मौजूद उपराज्यपाल व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस आयुक्त और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्बाध यातायात प्रवाह के महत्व पर जोर देते हुए इनफोर्समेंट और चालान के मामलों में कम से कम मैन्युअल हस्तक्षेप के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों को टाइमर डिस्प्ले से लैस करने और गति सीमा आदि को दर्शाने वाली इलेक्ट्रॉनिक साइनेज की संख्या बढ़ाने का फरमान दिया। उन्होंने इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कार्य को अगले साल होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए समय से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने अभियोजन के बजाय यातायात को नियमानुसार संचालित करने पर अधिक ध्यान देने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने ट्रैफिक प्वांइट्स पर कर्मियों की तैनाती के लिए ई-चिट्ठा पोर्टल पहल के अलावा उनकी तैनाती की सूचना पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराने के आदेश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि तैनात किए गए यातायात कर्मियों की सूचना, नाम और संपर्क नम्बरों को सूचीबद्ध करके उसे नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए दिल्ली पुलिस के यातायात पोर्टल पर जल्द से जल्द पोस्ट किया जाए। उपराज्यपाल ने इसी तर्ज पर बीट स्टाफ सूची को भी दिल्ली पुलिस के पोर्टल पर उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन