फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   intelligence input that terrorist attack can happen in disguise of kanwar yatri

कांवड़ियों के भेष में आतंकी हमले की आशंका, खुफिया एजेसियों ने दिए इनपुट

Mon, 17 Jul 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 17 Jul 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
intelligence input that terrorist attack can happen in disguise of kanwar yatri

साइबर सिटी में आतंकी कार में आकर या फिर कांवड़ियों के भेष में हमले को अंजाम देने की फिराक में है। आतंकी संगठन कांवड़ियों के जत्थों में और शिविरों में आकर हमला कर सकते है। आतंकवादियों के हमले का इनपुट पुलिस को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने दिया है।

विज्ञापन


उसके बाद एजेंसियों ने पुलिस को अलर्ट जारी कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के  लिए कहा है। इस इनपुट के बाद गुरुग्राम पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने रविवार को खुद एडीजीपी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकिल गुरुग्राम पहुंचे। पुलिस आयुक्त समेत सभी पुलिस मातहतों को आतंकी हमले से संबधित अलर्ट के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


एडीजीपी मोहम्मद अकिल ने कहा कि गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा में कोई घटना न हो। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। उसी तर्ज पर गुरुग्राम के 95 प्रतिशत पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे तैनात रहेंगे। कांवड़ यात्रा में पुलिस आयुक्त से लेकर होमगार्ड तक की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ अपने थानों का नेतृत्व एसीपी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों से मिला इनपुट
पुलिस को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से हमले की आशंका होने का इनपुट मिला है। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस की खुफिया एजेंसी सीआईडी और सिक्योरिटी ब्रांच को भी सतर्क रहने और हमले से संबधित इनपुट जुटाने के लिए कहा है। 


अमरनाथ में हुए आतंकी हमले के साथ कांवड़ियों के लिए  सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियाें से भी बातचीत की जा रही है। सुरक्षा का मामला है। इस पर ज्यादा बताना सही नहीं है।-मोहम्मद अकील ,एडीजीपी लॉ एंड आर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed