{"_id":"5db1628e8ebc3e014757b589","slug":"intelligence-alert-jamat-ut-dawa-and-lashkar-can-attack-raw-and-army-office-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया अलर्ट : दिल्ली में रॉ और सेना के दफ्तर जमात व लश्कर के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया अलर्ट : दिल्ली में रॉ और सेना के दफ्तर जमात व लश्कर के निशाने पर
Fri, 25 Oct 2019 09:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा राजधानी दिल्ली में दहशत की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली स्थित रॉ व सेना के दफ्तर उनके निशाने पर हैं। खुफिया इनपुट के मुताबिक दोनों संगठन के आतंकी अक्तूबर के अंत में यहां कई हमलों को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
इंटेलिजेंस ने सेना को अलर्ट जारी कर दिया है जिसके बाद सुरक्षा बल सतर्क हैं और चौकसी बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के आवासीय परिसरों पर भी हमले की साजिश है।
विज्ञापन
हाफिज सईद को यूएन, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने वैश्विक आतंकी घोषित किया है और हाल ही में एफएटीएफ ने पाक को सईद के संगठन जमाद-उद-दावा और लश्कर-ए-ताइबा की आतंकी फंडिंग बंद करने में नाकाम रहने पर लताड़ लगाई है और उसके खिलाफ चार माह में उचित कार्रवाई नहीं करने पर काली सूची में डालने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन