{"_id":"eb170fdc9e5fa600c334636108287a54","slug":"inspector-s-son-trying-to-flee-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर का बेटा विदेश भागने की फिराक में! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर का बेटा विदेश भागने की फिराक में!
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली डेंटिस्ट गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में अधिकारियों से मिली।
डेंटिस्ट ने आरोप लगाया कि आरोपी विवेक हनीमून मनाने विदेश भागने की फिराक में है और वह पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटती रह जाएगी।
अगर विवेक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह धरना देगी। साथ ही कहा कि विवेक वाट्सअप पर आनलाइन है। शहर में ही उसकी लोकेशन है।
पुलिस इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर सकती है, मगर पुलिस जानबूझकर गिरफ्तारी नहीं कर रही।
दूसरी तरफ उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। महिला डेंटिस्ट का आरोप है कि बुलंदशहर के पहासू थाने के इंस्पेक्टर के बेटे ने उसके साथ रेप किया।
उससे शादी की है। इंस्पेक्टर और उसके परिजन इसे मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि डेंटिस्ट के पास शादी का कोई सुबूत नहीं है।
महिला थानाध्यक्ष अंजू तेवतिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।