फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspector's son trying to flee abroad!

इंस्पेक्टर का बेटा विदेश भागने की फिराक में!

Thu, 06 Mar 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 06 Mar 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
Inspector's son trying to flee abroad!
दरोगा के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली डेंटिस्ट गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में अधिकारियों से मिली।
विज्ञापन


डेंटिस्ट ने आरोप लगाया कि आरोपी विवेक हनीमून मनाने विदेश भागने की फिराक में है और वह पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटती रह जाएगी।

अगर विवेक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह धरना देगी। साथ ही कहा कि विवेक वाट्सअप पर आनलाइन है। शहर में ही उसकी लोकेशन है।

पुलिस इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर सकती है, मगर पुलिस जानबूझकर गिरफ्तारी नहीं कर रही।

दूसरी तरफ उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। महिला डेंटिस्ट का आरोप है कि बुलंदशहर के पहासू थाने के इंस्पेक्टर के बेटे ने उसके साथ रेप किया।

उससे शादी की है। इंस्पेक्टर और उसके परिजन इसे मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि डेंटिस्ट के पास शादी का कोई सुबूत नहीं है।

महिला थानाध्यक्ष अंजू तेवतिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed