{"_id":"5dcfdfcc8ebc3e549d04032e","slug":"inspector-laxmi-singh-chauhan-brought-to-ghaziabad-on-remand-70-lakh-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 लाख के गबन मामले में पुलिस को मिली इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान की रिमांड, लाई गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 लाख के गबन मामले में पुलिस को मिली इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान की रिमांड, लाई गाजियाबाद
Sat, 16 Nov 2019 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 16 Nov 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान रिमांड पर लाई गईं गाजियाबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के लिंक रोड थाने की पूर्व इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान का 24 घंटे का रिमांड मंजूर हो गया है। सीओ (विवेचक) ने आरोपी इंस्पेक्टर से गबन के 70 लाख रुपये बरामद करने की बात कही है। जिस पर कोर्ट ने रिमांड दिया है। आदेश शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान को रिमांड पर लेकर पुलिस गाजियाबाद पहुंची है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी ने बताया कि इस मामले के विवेचक सीओ गाजियाबाद आतिश कुमार सिंह ने आरोपी महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने अर्जी में सीएमएस कंपनी के 70 लाख रुपये बरामद कराने की बात कही।
विज्ञापन
दावा है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने रुपये गाजियाबाद की एक बंद पड़ी फैक्टरी में रखे बताए थे। वहीं आरोपी इंस्पेक्टर के अधिवक्ता जगदीश पावटी ने अदालत को बताया कि वह कोई पैसा बरामद नहीं करा सकती। पुलिस ने जो प्रार्थना पत्र दिया है। वह गलत तथ्यों पर दिया है। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी इंस्पेक्टर को 24 घंटे के पुलिस रिमांड पर सशर्त दिए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
अदालत ने आदेश दिया है कि पुलिस रिमांड पर लेने से पूर्व तथा वापस दाखिल करने से पूर्व चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। इस दौरान वह अपने अधिवक्ता को साथ रख सकती है, जो कार्रवाई स्थल से निश्चित दूरी पर रहेगा। अभियुक्त के साथ कोई शारीरिक उत्पीड़न व थर्ड डिग्री का प्रयोग नहीं किया जाएगा। वहीं इसी मामले में आरोपी नवीन पचौरी की अग्रिम जमानत अर्जी को भी अदालत ने खारिज कर दिया।