{"_id":"d14080b58ff34792fff440d062b83045","slug":"inspector-arrested-for-sending-obscene-messages","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने महिला को किए अश्लील मैसेज, अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने महिला को किए अश्लील मैसेज, अरेस्ट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Jan 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद का एक दरोगा दिल्ली की एक महिला को ‘अश्लील’ एसएमएस कर परेशान कर रहा था। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दरोगा को शनिवार सुबह अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस ने शनिवार सुबह गाजियाबाद के कविनगर इलाके से यूपी पुलिस के दरोगा विकास यादव को गिरफ्तार किया। न्यू अशोक नगर निवासी एक महिला ने इस दरोगा के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में लिखाया कि यह दरोगा उसे कई दिन से गंदे और अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा था। महिला के बार-बार रोकने के बावजूद यह दरोगा मान नहीं रहा था और उसे धमका रहा था। दरोगा की हरकतों से आजिज आकर पीड़ित महिला ने न्यू अशोक नगर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने अशोक यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए और डी के तहत केस दर्ज किया और गाजियाबाद से उसे अरेस्ट कर लिया। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि दरोगा विकास यादव जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। उसे हाल ही में ब्रज विहार चौकी का इंचार्ज बनाया गया था, लेकिन उसने अभी ज्वाइन नहीं किया था।