फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   insecurity in kejriwal government

केजरीवाल राज में ये क्या हो रहा है?

Wed, 15 Jan 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
insecurity in kejriwal government

दिल्ली में एशिया के सबसे बड़े मिलेनियम बस डिपो में मंगलवार सुबह एक अधिकारी ने कांट्रेक्ट ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन


इससे गुस्साए कर्मियों ने सुबह 7 से 9 बजे तक बसों को सड़कों पर नहीं उतारा। बाद में डिपो मैनेजर के दखल पर मामला सुलझा और बसों का संचालन शुरू हो सका।

सूत्रों के अनुसार, डीटीसी का एक कांट्रेक्ट ड्राइवर सुबह की शिफ्ट के लिए डयूटी पर पहुंचा था, लेकिन अधिकारी ने यह कहते हुए उसे बस देने से मना कर दिया कि पहले नियमित कर्मी को बस मिलेगी। यदि कोई बस बचती है तभी उसे डयूटी मिलेगी।

इसी पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस के दौरान ही अधिकारी ने ड्राइवर को थप्पड़ मार दी। इसकी सूचना से अन्य कांट्रेक्ट कर्मी भी बसों को छोड़ गेट नंबर सात पर इकट्ठा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे के बाद डिपो मैनेजर के पहुंचने पर मामला सुलझाने की कोशिश की गई और बसों को सड़कों पर उतारा गया।

हालांकि शाम तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मिलेनियम वन के डिपो मैनेजर ललित कुमार ने कहा कि बुधवार को कांट्रेक्ट ड्राइवर से लिखित में शिकायत लेकर जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी रिपोर्ट प्रबंधन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed