फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inquiry about role of local police in case of illegal club run by a Chinese citizen in GautamBudhNagar

Noida: चीनी नागरिक के अवैध क्लब चलाने के मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध, के बारे में भी पूछताछ, ये है मामला

Mon, 27 Jun 2022 04:03 PM IST
एएनआई Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Jun 2022 04:03 PM IST
सार

मामले में अब एक सब-इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मियों को जिला लाइन भेजा गया है और चीनी नागरिक द्वारा चलाए जा रहे अवैध क्लब में स्थानीय पुलिस की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल इंटेलिजेंस और जांच एजेंसी पड़ताल में जुट गई हैं।

विज्ञापन
Inquiry about role of local police in case of illegal club run by a Chinese citizen in GautamBudhNagar
चीनी नागरिक सु फाई उर्फ काएला और उसकी महिला मित्र - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

शहर में अवैध रूप से रहने के साथ ही चीनी नागरिक सु फाई द्वारा अवैध क्लब चलाए जाने के मामले में पुलिस स्थानीय पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है। इसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है। चीनी नागरिक के पकड़े जाने के बाद से ही पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में अब एक सब-इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को जिला लाइन भेजा गया है और चीनी नागरिक द्वारा चलाए जा रहे अवैध क्लब में स्थानीय पुलिस की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले फर्जी वीजा के सहारे दिल्ली-एनसीआर में रहने रहने के आरोपी को महिला मित्र सहित बीटा-2 थाना पुलिस ने गुरुग्राम के फाइव स्टार ताज होटल से गिरफ्तार किया था। शक है कि आरोपी देश में रहकर जासूसी कर रहा था। इसके बाद से ही मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल इंटेलिजेंस और जांच एजेंसी पड़ताल में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के जेपी ग्रींस सोसाइटी में किराए पर डेढ़ लाख रुपये माह का मकान लेकर रह रहे चीन के नागरिक सु-फाई को भारत में घुसने के अवैध रास्ते पता थे। ऐसा भी हो सकता है कि दो अन्य चीन के नागरिकों साथ उसने पहले भी कुछ अन्य को भारत में प्रवेश कराया हो। इसे लेकर मंगलवार को भी आईबी समेत अन्य जांच एजेंसियां सु फाई और उसकी महिला मित्र पेटखे रेनुओ से पूछताछ कर रही हैं।

चीन के नागरिक सु फाई ने युआन हैंलोंग निवासी डुबेई किस्चेंग ज्हेंग्जी बुहान और लूलांग निवासी रेनही रोड होगेशन बुहान (दोनों चीन) से काठमांडू नेपाल के रास्ते से भारत में अवैध रूप से एंट्री कराई थी। खास बात यह है कि सु फाई को इस अवैध तरीके से भारत आने का रास्ता पता था। या फिर इसमें किसी और ने उसकी मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed