{"_id":"5968fa974f1c1b3c698b47f5","slug":"innocent-died-burnning-by-hot-tea-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किचन में खेलते समय ढाई साल के बच्चे पर गिरी खौलती चाय, इलाज के दौरान मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किचन में खेलते समय ढाई साल के बच्चे पर गिरी खौलती चाय, इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
चाय से जलकर हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जाफराबाद इलाके में ढाई साल के मासूम पर खौलती चाय गिर गई। उसे बुरी तरह से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कासिम (ढाई साल) परिजनों के साथ जाफराबाद इलाके में रहता था। परिवार में पिता हाशिम, मां शहनाज और परिवार के अन्य सदस्य हैं। कासिम अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बृहस्पतिवार की सुबह कासिम की मां रसोई में चाय बना रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान खेलते हुए कासिम मां के पास पहुंचा और गैस सिलेंडर का पाइप खींच लिया। इस वजह से गैस चूल्हे पर बन रही चाय सीधे कासिम के ऊपर आकर गिर गई और कासिम बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कासिम की मौत हो गई।
विज्ञापन