फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   innocent dead body found in faridababad

घर के बाहर खेलते गुम हुई बच्ची का शव दस किलोमीटर दूर नहर में मिला

Wed, 12 Jul 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
innocent dead body found in faridababad
डेमो - फोटो : demo pic

विज्ञापन

निस्सन हट-2 सी ब्लॉक में अपने घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय सोनाक्षी मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गई। 19 घंटे बाद बुधवार दोपहर बच्ची का शव घर से करीब दस किलोमीटर दूर फतेहपुर तगा गांव स्थित गुडग़ांव नहर में बरामद हुआ। बच्ची के गले पर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने बच्ची को अगवा कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

एनएच दो सी ब्लॉक की तंग गलियों में मकानों से घिरे एक मकान में रहने वाले धीरज एक निजी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। धीरज ने बताया कि मंगलवार शाम वह स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए घर से निकले तो बेटी सोनाक्षी भी पीछे दौडने लगी। सोनाक्षी को स्कूटी पर बैठा कर पार्क का एक चक्कर लगाने के बाद उसे घर के सामने छोड़ दिया। जाते समय उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि बेटी दोबारा तो पीछे नहीं आ रही है। 
विज्ञापन


घर के दरवाजे पर बेटी को छोड़कर वह चले गए। करीब छह बजे पत्नी रजनी ने फोन कर उनसे पूछा कि सोनाक्षी क्या उनके साथ है। इसके बाद सबने बच्ची को ढूंढना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बुधवार दोपहर पुलिस को फतेहपुर तगा गांव स्थित गुडग़ांव नहर में एक बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। शव निकलवा कर पुलिस ने बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी पहुंचवाया और धीरज के सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखकर धीरज ने बेटी सोनाक्षी की शिनाख्त की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्ची के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी का केस मंगलवार को ही दर्ज कर लिया गया था, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। यदि हत्या की बात सामने आती है तो केस दर्ज कर हत्यारे को पकड़ा जाएगा। 

कैसे लापता हो गई बच्ची
धीरज एनएच दो की तंग गलियों की सघन बस्ती में रहते हैं। उनके घर के सामने से हालांकि तीन मुख्य सड़कों की ओर गलियां जाती हैं लेकिन यह गलियां कभी सूनी नहीं रहतीं। घरों की महिला-पुरुष गली में चारपाई डाले रहते हैं। ऐसे में घर के बाहर खेल रही बच्ची अकेली किसी की नजर में आए मुख्य सड़क तक पहुंच जाए यह मुमकिन नहीं लगता। बच्ची गली से निकल कर इतनी दूर कैसे पहुंची पुलिस को यह पता लगाना होगा। 

किसी करीबी का हाथ 
तीन साल की सोनाक्षी के अचानक लापता होने के पीछे धीरज परिवार के किसी करीबी का होना माना जा रहा है। बच्ची उस व्यक्ति को अच्छी तरह पहचानती थी शायद यही वजह है कि वह उसके साथ चली गई। यह भी माना जा रहा है कि सोनाक्षी को टाफी-बिस्कुट की लालच देकर युवक अपने पीछे बुला ले गया और ऐसी जगह पर उसे उठाया जहां कोई उसे ऐसा करते नहीं देखे। पुलिस बच्ची की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 

सीआईए टीम भी जांच में जुटी 
पिता धीरज के मुताबिक बच्ची के गुम होने की सूचना मिलते ही सीआईए टीम भी सक्रिय हो गई। आस पास के पार्क, होटल, अस्पताल आदि में बच्ची की तलाश की गई। मोहल्ले के लोग भी बच्ची को ढूंढने धीरज के रिश्तेदार, परिचित और आस पास के मोहल्लों में रात भर भटकते रहे। 


टोल नाकों को भेजी फोटो 
अपहरण की आशंका पर सीआईए टीम ने सोनाक्षी की फोटो सभी टोल नाकों को वाट्सएप कर दी। टोल ऑपरेटरों को हिदायत दी गई थी कि यदि किसी वाहन में तीन साल की बच्ची पीली टॉप और नीली जींस पहने दिखाई दे तो पुलिस को तुरंत सूचना दी जाए। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed