फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent crushed by vehicle, killed

मासूम को वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 14 Mar 2014 08:51 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 14 Mar 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
Innocent crushed by vehicle, killed
क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में एक चार वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई और पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हादसों की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


नगर के डीएम रोड स्थित चारयार मार्ग पर शुक्रवार सुबह जलाल की चार वर्षीय पुत्री शहाना सड़क पर घूम रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह कुचल दिया।

इससे शहाना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन शहना को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से क्षुब्ध परिजनों ने कुछ देर हंगामा किया लेकिन बाद में पुलिस के समझाने पर शव सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, चोला के बीछट सुजानपुर निवासी रूपचंद (75) और उसका पुत्र शिवकुमार सोमवार को दवा लेने के लिए बुलंदशहर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वंचावली के निकट एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। वृद्ध को हादसे में गंभीर चोट आई उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed