{"_id":"1f9a075e60e6d59eacc8a3c033d00a29","slug":"inld-fails-to-perform-better-in-loksabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुरंधरों की पोल खोलेगी इनेलो की ये करारी हार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुरंधरों की पोल खोलेगी इनेलो की ये करारी हार!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 18 May 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बड़े-बड़े धुरंधरों की पोल खुल सकती है। पानीपत में सोमवार को होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन सहित आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, गुड़गांव सीट से इनेलो प्रत्याशी की हुई हार की भी समीक्षा होने की संभावना है। गुड़गांव लोकसभा सीट से इनेलो के चुनावी मैनेजमेंट पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुगबुगाहट है कि पार्टी के कई बड़े नेता अपने-अपने बूथों पर इनेलो को वोट दिलाने में असफल रहे हैं। बैठक में बूथ वाइज वोटों का ब्यौरा भी पेश किया जाएगा। गुड़गांव से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इनेलो की हार के बाद पार्टी के अंदर एक तबका दूसरे पर निशाना साधने में लगा है।
बैठक में पार्टी को वोट दिलाने को लेकर बूथ वार समीक्षा होने पर कई लोग परेशानी में फंस सकते हैं। हालांकि, विधानसभा चुनाव जल्द होने के मद्देनजर किसी बड़ी कार्रवाई की संभावना नहीं है। पार्टी इस प्रकार का रिस्क भी नहीं लेना चाहेगी।