{"_id":"1b2d5e36b6894af7350f34af25837e6d","slug":"inld-attacks-on-haryana-s-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुख्यमंत्री सरकारी कोष से सेंक रहे हैं रोटियां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुख्यमंत्री सरकारी कोष से सेंक रहे हैं रोटियां'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Jul 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सरकारी कोष लुटा राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पिछले 15 वर्षों से मेवात में अपने निजी कोष से इफ्तार पार्टी दे रहे हैं।
विज्ञापन
उनका यह कदम भाईचारे के लिए है। जबकि प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं। अभय चौटाला ने यह बातें रविवार को रोजेदारों के दावत-ए-इफ्तार पार्टी के दौरान नूंह अनाज मंडी में कही। उन्होंने कहा कि 10 सालों से कांग्र्रेसी मुख्यमंत्री रमजान में रोजा इफ्तार दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार 65 लाख रुपये सरकारी कोष से खर्च कर सरकारी खजाना लुटा जनता की वाहवाही लूटने की कोशिश की है। यह जायज नहीं है। धर्म के मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। दावत तो भाईचारे का प्रतीक है। दावत निजी स्तर पर दी जाए तो ही बेहतर है।
विज्ञापन
इनेलो के जिला प्रवक्ता राहुल जैन ने बताया कि इफ्तार पार्टी में 20 हजार से अधिक रोजेदार मौजूद रहे। रोजेदारों ने इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला के रिहाई की दुआ मांगी। दावत में मेवात के तीनों हलकों से लोगों शामिल हुए। रोजेदारों के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए थे।
जिनकी व्यवस्था की जिम्मेदारी रणजीत पंवार नंबरदार, केहर सिंह रावत, रमेश दहिया, जवाहर डागर, करतार डागर, केशर डागर, जगपाल, सचिन कौशिक और तैयब भीमसिकाने संभाली। अभय चौटाला के साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी मौके पर मौजूद रहे।