फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ink attack on yogendra yadav

थाने पहुंचे योगेंद्र यादव, कहा छोड़ दो उसे

Sat, 08 Mar 2014 06:50 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
Ink attack on yogendra yadav

दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव पर एक युवक ने काली स्याही पोत दी। लेकिन योगेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत जारी रखी।

विज्ञापन


उन्होंने स्याही से पुते चेहरे से ही पत्रकारों से बात करते हुए योगेद्र यादव ने कहा कि जब किसी बड़े नेता के खिलाफ खड़े होंगे तो कुछ तो कीमत उठानी होगी।

यादव ने कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है भगवान उसे सदबुद्धि दे। मौके पर मौजूद आप कार्यकर्ताओं के मुताबिक एक युवक ने यहां अचानक मीडिया से बात कर रहे योगेंद्र यादव के चेहरे पर स्याही पोत दी।

विज्ञापन

स्याही पोत कर बोला भारत माता की जय

Ink attack on yogendra yadav

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आम आदमी पार्टी को इससे पहले भी कई बार विरोध का सामना करना पड़ा है। कुछ समय पहले आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के ऊपर भी भरी सभा में स्याही फेंकी गई थी।

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। वह जंतर-मंतर पर महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

वह प्रेस से बात कर रहे थे तभी अचानक पीछे से आरोपी युवक ने उनको स्याही पोत दी। उसके बाद वह "भारत माता की जय" के नारे लगाने लगा। वहां मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया।

आप का ही कार्यकर्ता है स्याही फेंकने वाला!

Ink attack on yogendra yadav

इस घटना पर योगेन्द्र यादव ने कहा कि इससे उनको कोई शर्मिंदगी नहीं है। उन्होंने बताया कि स्याही पोतने वाले को वह नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि वे बडे लोगों के खिलाफ उतरे हैं तो इन सब चीजों को भी भुगतना होगा।

जानकारी के मुताबिक योगेंद्र यादव पर स्याही फेंकने वाला 38 वर्षीय युवक आप का ही कार्यकर्ता है। गौरतलब है कि जब युवक स्याही पोतने पहुंचा तब भी उसने आप की टोपी पहन रखी थी। युवक को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले जाया गया।

केजरीवाल ने कहा कि जब आप सच्चाई के साथ चलेंगे तो कुछ लोग ऐसा करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले "आप" नेता अरविंद केजरीवाल पर भी दिल्ली में स्याही फेंकी गई थी। तब आप ने आरोप लगाया था कि स्याही फेंकने वाला शख्स भाजपा का कार्यकर्ता है।

विज्ञापन

'इसका दोष नहीं है'

Ink attack on yogendra yadav

महिलाओं कार्यक्रम में योगेंद्र यादव पर स्याही फेंकनी वाले शख्स को मौके पर दबोच लिया गया था। सा‌थ ही महिलाओं ने उसकी पिटाई भी कर दी थी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंच कर शख्स को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले आई थी।

लेकिन जैसे ही योगेंद्र यादव को पता चला कि स्याही पोतने वाले युवक को थाने ले जाया गया है, उन्होंने भी थाने का रुख कर दिया और थाने पहुंच गए।

वहां पहुंच कर योगेंद्र यादव ने युवक को छोड़ देने की मांग की। उनका तर्क था कि युवक का कोई दोष नहीं है। उसे किसी के द्वारा भड़काया गया है। हालांकि इस मौके पर योगेंद्र किसी भी पार्टी का नाम लेने से बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed