{"_id":"9df74545d86dd41616a688706c3045e1","slug":"inernational-handicraft-surahjkund-mela-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कितनी शान से शुरू हुआ सूरजकुंड मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कितनी शान से शुरू हुआ सूरजकुंड मेला
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Feb 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28वां सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला देश-विदेश के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शनिवार को शुरू हो गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। फीता काटकर मेले की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई स्टॉलों को देखा और कलाकारों व कारीगरों से बातचीत की।
विज्ञापन
श्रीलंका के स्टॉल पर सीएम ने मुखौटा लगाने का भी आनंद लिया। उन्होंने गोवा के उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा को भी मुखौटा पहनाया। इस मौके पर भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद कार्लियावसम एवं गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी अतिथियों ने सार्क देशों के स्टॉल पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल और श्रीलंका की कलाकृतियों व हैंडलूम को देखा। चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में हुड्डा ने कहा कि शिल्पियों, बुनकरों के लिए मेला बेहतर प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है। ये लोग बिना बिचौलियों के अपना सामान बेचते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर गोवा के उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने कहा कि इस मेले के माध्यम से वह लोग गोवा की पूरी लोक संस्कृति दिखाएंगे। वहां के पारंपरिक नृत्य, आदिवासी नृत्य व अन्य संस्कृतियों से यहां की जनता को रूबरू कराएंगे।
कोंकणी, मराठी एवं पुर्तगाली कल्चर देखने को मिलेगा। इससे पता चलेगा कि गोवा सिर्फ सैंड और बीच के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि वहां और भी बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और गोवा दोनों छोटे राज्य हैं, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं।