{"_id":"157880c00f74e54a8d487732c1f4c435","slug":"industrial-sectors-will-have-vendor-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बनेंगे वेंडर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बनेंगे वेंडर जोन
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 21 May 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में रेहड़ी-पटरी को व्यवस्थित करने के लिए प्राधिकरण ने नया प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
हर सेक्टर की सड़क के किनारे वेंडर जोन खोले जाएंगे, जहां चाय व खानपान के लिए एक निश्चित संख्या में रेहड़ी-पटरी वाले खड़े हो सकेंगे।
दरअसल, औद्योगिक सेक्टरों में हर सड़क पर रेहड़ी-पटरी वाले खड़े रहते हैं। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है।
शिकायतें मिलने पर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम कार्रवाई करती है। पिछले एक माह में सेक्टर 62-63 से ही सौ से अधिक रेहड़ी-पटरी जब्त की गई हैं।
इस कार्रवाई से रेहड़ी वाले की रोजी-रोटी भी छिन जाती है। वहीं, कंपनियों में काम करने वालों को चाय व खानपान की सामग्री के लिए परेशान होना पड़ता है।
इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने तय किया है कि हर सेक्टर में जगह चिह्नित कर वेंडर जोन बना दिए जाएं। जहां पर ये रेहड़ी वाले खड़े हो सकें।