{"_id":"e3713339461b53dc84578244746ce520","slug":"indraprastha-plan-1048-got-people-ashiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंद्रप्रस्थ योजना में 1048 लोगों को मिला आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रप्रस्थ योजना में 1048 लोगों को मिला आशियाना
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के करीब उचित कीमत पर आशियाना चाहने वाले 1048 लोगों की मुराद बुधवार को पूरी हुई। जीडीए ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी आवास योजना का पहला ड्रा किया।
विज्ञापन
जीडीए के कविनगर स्थित सामुदायिक केंद्र में हुए ड्रा में वन बीएचके और टू बीएचके श्रेणी के 1048 फ्लैटों की लॉटरी निकाली गई। इस योजना में 2067 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
जीडीए अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि समाजवादी आवास योजना के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ योजना में लांच की गई फ्लैटों की लॉटरी निकाली गई है। 2067 लोगों को फ्लैटों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
फ्लैट के आवंटन के साथ ही इनका नंबर ड्रा भी निकाला गया है। लोगों को अपने घर का नंबर भी ड्रा के साथ ही पता चल गया।
ड्रा में शामिल फ्लैटों की संख्या, एरिया और कीमत
वन बीएचके-222-566 वर्ग फुट-15.26 लाख
टू बीएचके(ए टाइप)-745 वर्ग फुट-20.60 लाख
टू बीएचके(बी टाइप)-783 वर्ग फुट-21.10 लाख
कोयल इंक्लेव-मधुबन में 1000 फ्लैटों की स्कीम जल्द
अपर सचिव ने बताया कि जल्द ही मधुबन बापूधाम और कोयल इंक्लेव योजना में समाजवादी आवास के फ्लैटों की स्कीम लांच की जाएगी। दोनों योजनाओं में करीब एक हजार फ्लैटों को शामिल किया जाएगा। योजना को लांच करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।