फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indore Intercity coach again parcel of stolen goods.

इंदौर-इंटरसिटी की पार्सल बोगी से फिर चोरी हुआ माल

Mon, 22 Feb 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 22 Feb 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
Indore Intercity coach again parcel of stolen goods.

दिल्ली सराय रोहिला से इंदौर जाने वाली इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के पार्सल बोगी से एक बार फिर माल चोरी हुआ है। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन


इस सेक्शन में ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। ट्रेनों की पार्सल बोगी से सामान चोरी होने के मामले में आरपीएफ और अन्य रेलवे कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली सराय रोहिला से चलकर इंदौर जाने वाली 12416 इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 फरवरी की रात करीब 10:45 बजे तुगलकाबाद और ओल्ड रेलवे स्टेशन के बीच चोरों ने ट्रेन की पार्सल बोगी से सील को तोड़कर बुक किए सामान को नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन सेक्शन में पेट्रोलिंग कर रही आरपीएफ टीम की नजर इन सामानों पर पड़ी। आरपीएफ ने सामान जब्त कर लिया है।

साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन इस घटना को अंजाम देने वाले अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। ट्रेनों के पार्सल बोगी से सामान चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है।

इसके पहले भी गत 29 जनवरी को चोरों ने इसी ट्रेन को निशाना बनाते हुए चोरों ने भारी मात्रा में सामान फेंका था। चोर पार्सल बोगी के पास कैसे पहुंचते हैं और सील तोड़कर चलती गाड़ी से कैसे सामान फेंकते हैं इसक जवाब आरपीएफ के पास नहीं है।


इस तरह की घटनाओं में आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।

इस साल हुई चोरी की घटनाएं:
-29 जनवरी-16- इंदौर-इंटरसिटी एक्सप्रेस में टीकेडी से फरीदाबाद के बीच पार्सल से माल चोरी।
-2 फरवरी- 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस में पार्सल से माल उड़ाया।
-7 फरवरी-12823 छत्तीसगढ़-संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की पार्सल से सील टूटी, चोरी की आशंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed